शुक्रवार, 4 सितंबर 2015
यह शिक्षक दिवस नहीं राष्ट्रपति दिवस है। डॉ. मुकेश पाण्डेय
यह शिक्षक दिवस नहीं राष्ट्रपति दिवस है। यह दिवस शिक्षकों के मान सम्मान का दिवस विल्कुल नहीं है। अगर कोई राष्ट्रपति राष्ट्रपति पद त्यागकर शिक्षक बनता तो अवश्य शिक्षकों की इज्जत बढ़ती पर इस देश में सब उल्टा ही होता है। राधाकृष्णन ने शिक्षण कार्य को त्याग कर राष्ट्रपति बन गए थे। इसमें कौन सा सम्मान का कार्य किया उन्होंने?
गैरीबाल्डी ने इटली को एक किया था। जीवन भर इटली के लिए कुर्बानी दिए। जब देश उन्हें राष्ट्रपति बनाने को पागल था तो वे खेती किसानी करने का फैसला लिया। कितना गर्व् किया होगा इटली का किसान?
बिहार में और खासकर पूरे मुल्क में टीचर टॉर्चर्ड हैं।किरानी भी कुर्सी नहीं छोड़ता। पहले गुरु के चरणों में पूरी सल्तनत होती थी। आज ये सल्तनत के तलवे चाट रहे हैं। स्कूलों में भोजन पका रहे हैं।
शिक्षा बाजार में है और शिक्षक इसके एजेंट हैं। गुरु द्रोण होना भी इनका सनातनी संस्कार रहा है। हर ओर से क्षरण हुआ है। शिक्षक को जान बूझकर अयोग्य बनाया जा रहा है ताकि देश की आनेवाली पीढी अराजक और अमर्यादित हो। बहुत खेल है। कोचिंग और कांट्रेक्ट एक कालिमा है। इस दिवस पर यह भी चर्चा हो।
भारत में जितने दिवस हैं सभी संकट के ही संकेत हैं। जितने संकट उतने ही दिवस?
गुरुवार, 3 सितंबर 2015
रात हो गईला पर - डॉ. मुकेश पाण्डेय
रात हो गईला पर
एह लोग के देह में फुलाला हरसिंगार
जवन सवेरे
एगो उदास सफ़ेद चादर में तब्दील हो जाला
एह लोग के तहख़ाना में
पनाह लेला
ओ कुलीन औरत के स्वप्न-पुरुष
जेकर बद -दुआ के
अपना रक्त से ई लोग पोसेला
ये लोग के कमर आ जांघ में
कबो दरद ना होला
आ कान्हा निढ़ाल ना होला कबो थकान से
एह लोग के स्तन पर
दांत आ नोह के निशान
कबो ना पावल जाला
पढ़ल लिखल होखे के कवनो भी
सबूत दिहला बिना
ई अपना विज्ञान के
कला में बदल देवेला
ई आज भी
दस बीस रूपया में
बाज़ार कके लवट आवेला लोग
भगवान जाने
एह लोग के चाचा ,दादी आ दीदी के
दोकान कहाँ लागेला
अपना जनम के स्मृति के
ई लोग कर देला तर्पण
आ मृत्यु के बारे में
एह से ना सोचेला लो
कि हर चीज़ सोचला से ना होला
प्रेम मृत्यु ह
एह बदनाम अवरतन ख़ातिर
बुधवार, 2 सितंबर 2015
इंसान - डॉ. मुकेश पाण्डेय
बंद कर दिया सांपों को सपेरे ने यह कहकर,
अब इंसान ही इंसान को डसने के काम आएगा।
आत्महत्या कर ली गिरगिट ने सुसाइड नोट छोडकर,
अब इंसान से ज्यादा मैं रंग नहीं बदल सकता।
गिद्ध भी कहीं चले गए
लगता है उन्होंने देख लिया कि,
इंसान हमसे अच्छा नोंचता है।
कुत्ते कोमा में चले गए,ये देखकर,
क्या मस्त तलवे चाटता है इंसान।
कोई टोपी तो कोई अपनी पगड़ी बेच देता है..
मिले अगर भाव अच्छा, जज भी कुर्सी बेच देता है,
जला दी जाती है ससुराल में अक्सर वही बेटी..
के जिस बेटी की खातिर बाप किडनी बेच देता है,
कोई मासूम लड़की प्यार में कुर्बान है जिस पर..
बनाकर वीडियो उसका, वो प्रेमी बेच देता है,
ये कलयुग है, कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं इसमें..
कली, फल फूल, पेड़ पौधे सब माली बेच देता है,
किसी ने प्यार में दिल हारा तो क्यूँ हैरत है लोगों को..
युद्धिष्ठिर तो जुए में अपनी पत्नी बेच देता है...!!
धन से बेशक गरीब रहो
पर दिल से रहना धनवान
अक्सर झोपडी पे लिखा होता है "सुस्वागतम"
और महल वाले लिखते है "कुत्ते से सावधान"
मंगलवार, 1 सितंबर 2015
हई रंगबाज़ साहेब कर तू सलाम - डॉ. मुकेश पाण्डेय
हई रंगबाज़ साहेब कर तू सलाम
अभी चिन्हत नईख लगले कराईब सलाम
हमरा से हिले लोगवा जिलवा जवारी में हो
चले रंगदारी मोरा सउँसे बाजारी में हो
थाना जेलखाना में ना रुके मोरा काम
ठाँय -ठाँय मारब गोली भगदड़ मचाईब हो
कतना बा पावर हमरो अबहीं देखाईब हो
हाड़वा में जाड होला सुनते ई नाम
हमरा ई उलिस-पुलिस भिरियो ना ठेकेला हो
सौ सौ बॉडीगार्ड चलिला नु लेके हो
हंटर से मारीला त रोवेला लगाम
हमरा से जीततारें पटिया के नेता हो
वोट लुटावे ख़ातिर नोट लोग देता हो
नाम वाला हईं भले होईब बदनाम
ये सखिया खुलल हमरो क़िस्मत के ताला - डॉ. मुकेश पाण्डेय
ये सखिया खुलल हमरो क़िस्मत के ताला
नोकरी वाला मिली ,हमरा बियहवा के हाला
पाका मुड़ेरा बड़ुवे पटना में डेरा बड़ुवे
पिया मोरा पुलिस के अफ़सर कहाला
ससुर भी शिक्षक बाड़े देवरा पढ़ेला आरे
धनवा के होला उनके बड़े-बड़े जाला
आमवा दशहरी फरे हमरा बलमुआ घरे
दूध दही मक्खन मिसरी आन घरे जाला
चलो कि लौट चलें छुट्टियाँ तमाम हुई -डॉ. मुकेश पाण्डेय
दिलो-निग़ाह की सरगर्मियां तमाम हुई
चलो कि लौट चलें छुट्टियाँ तमाम हुई
न इन्तिज़ार न अब साअतें विसाल की फ़िक्र
तमाम वक़्त की पाबंदियाँ तमाम हुई
कभी वो ख़्वाबों का शाहज़ादा आ ही जायेगा
इस इन्तिज़ार में शाहज़ादिया तमाम हुई
किसी ने दर्द की दौलत से मालामाल किया
सो इक उम्र में महरूमिया तमाम हुई
पसे-निग़ाह करम देखकर मलाल हुआ
मगर वो रोज़ की हैरानियाँ तमाम हुई
मुकेश'लौट के जाना भी कब रहा मुमक़िन
कि जिनसे आये थे वो कश्तियाँ तमाम हुई
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

