मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015
रविवार, 27 सितंबर 2015
तुमको चाहा कितना -कितना मैंने अपनी चाह में - डॉ मुकेश पाण्डेय
तुमको चाहा कितना -कितना मैंने अपनी चाह में
सुरुजमुखी खेत में झूमे ,फसलें खड़ी गवाह में
रुकता नहीं प्यार ,प्यार यह , नदी , झील-पर्वत सा
मीठा-मीठा लगे रात-दिन ,शहद घुले शर्बत सा
लाज का गहना पहने तेरी ,आँखे बसी निग़ाह में
इन हाथों से रची रोटियाँ ,प्यारी पकवानो सी
लहू उगाती क्षण-क्षण मुझमें ममता वरदानों सी
धुप हवा पानी इस घर में घूमें भली सलाह में
अबके काट रहा जब मैं ख़ुद अपने हाथों फ़सलें
परस तुम्हारे हाथों का भी कहता मिलकर हँसले
पीला फूल कनेर इक ,खिलता है दिन माह में
जब देहियां गरमाला - डॉ मुकेश पाण्डेय
जब देहियां गरमाला बिछाके बोरा सुतावे भुईयां रे
पटे पलट के डॉक्टर बलमुआ घोंप देला सुईया रे
जबसे गवनवा गईनी हम ,आफत हजार पवनी हम
केतना बताईं देहिया पर केतना आख़िर सहनी हम
जब जिउवा घबराला उठाके गोदी ले जाला गुइयाँ रे
मनवा मोर करे नाहीं नहिरा छोड़ के ससुरा जाईं
कईसे आपन दुखवा ई ,अपना बलम के समझाईं
किल्ली लगाके दियवा बुताके पटे करे पेटकुईंया रे
शनिवार, 26 सितंबर 2015
वो किसी रोज़ समंदर भी बना ही लेगा - डॉ मुकेश पाण्डेय
वो किसी रोज़ समंदर भी बना ही लेगा
जो मिला सकता है दरियाओं को
Woh Kisi Roz Smndar Bhi Bna hi Lega
Jo Mila Sakta Hai Driyaon ko
وہ کسی روز سمندر بھی بنا ہی لگا
جو ملا سکتا ہے دریاؤں کو
शुक्रवार, 25 सितंबर 2015
जैसे प्यार के आवेश में कोई लड़की - डॉ मुकेश पाण्डेय
हम तो क्या हैं फ़क्त वक़्त के गुलदस्ते हैं
जैसे कोई इनको सजाये फिर उसे तोड़ दे
जैसे प्यार के आवेश में कोई लड़की
किसी बच्चे को जन्म दे फिर उसे तोड़ दे
सदस्यता लें
संदेश (Atom)







































































