सोमवार, 17 अगस्त 2015

अभिमंत्रित गीत - डॉ. मुकेश पाण्डेय

वैचारिक मधुबन में रहकर 
                                    छोटा सा उद्दान सजाया 
विचरण अगर करोगे इसमें 
                                    मधुकर बन कर रह जाओगे 
कहीं गंध बेले की होगी 
                                   बहकी होगी कहीं केतकी 
इस आँगन में यहाँ वहां पर 
                                   पारिजात बहता पाओगे 



फोटउआ देखी के तोहार - डॉ. मुकेश पाण्डेय

अइसन चटकन मरले बलमुआ लटकन दिहले तूर
पूछे लगले प्यार के बतिया नशा में रहले चूर
फोटउआ  देखी के तोहार -फोटउआ  देखी के तोहार


विदाई के संघवे चल गईल फ़ोटो तोहार हो
पति से निकल के हमहुँ करे लगनी प्यार हो
याद तोहार इतना आईल हम हो गईनी मज़बूर
फोटउआ  देखी के तोहार -फोटउआ  देखी के तोहार


कईसे बताई तोहके मरले केतना मार हो
चार दिन ले उतरल नाही देह के बोखार हो
देहि के हाल बेहाल  सारा दिल के रहे क़सूर
फोटउआ  देखी के तोहार ,फोटउआ  देखी के तोहार 

आज रहिते बलमुआ मोर।,सुताई लेती साथ में - डॉ. मुकेश पाण्डेय

चमके बिजुरिया रात में
आज रहिते बलमुआ मोर।,सुताई लेती साथ में

पानी पड़े छम-छम आ चमके बदरिया
राजा बिना कांट नियर गड़ेला चुड़िया
तरसेला मन बरसात में
आज रहिते बलमुआ मोर।,सुताई लेती साथ में


सईयां जी के देसे तू चली जा बदरिया
हमरा बलम के ई दिह खबरिया
मन नाही लागे खाना खात में
आज रहिते बलमुआ मोर।,सुताई लेती साथ में


पाण्डेय मुकेश" तोहे किरिया धराईब
मिठी -मिठी बतिया में तोहके पोल्हाईब
जाये ना देहब गुजरात में
आज रहिते बलमुआ मोर।,सुताई लेती साथ में  

रविवार, 16 अगस्त 2015

क्या क्या न सितम हाय ये ढाती हैं चूड़ियाँ - डॉ. मुकेश पाण्डेय

क्या क्या न सितम हाय ये ढाती हैं चूड़ियाँ
बेशर्म हैं कुछ ये न लजाती हैं चूड़ियाँ
बातें हो छिपाने की बताती हैं चूड़ियाँ
जब भी किसी कलाई में आती हैं चूड़ियाँ


काली जो चूड़ियाँ थी पुतलियों में ढल गयी
नीली जो चूड़ियाँ थी नसों में बदल गयी
पीली जो थी चेहरे पे नूर सी बिखर गयी
जो लाल थी रगो में वो ख़ून बन गयी
रग -रग  में ऐसे दौड़ लगाती हैं चूड़ियाँ


इक दिन की बात जो कभी भूली न जाएगी
सखियों ने कहा कल तेरी बारात आएगी
माँ ने कहा बेटी मेरी ससुराल जाएगी
किसको पता था सबको ये चूड़ी रुलाएगी
अपनों को भी पराया बनाती है चूड़ियाँ


सुन ले जो खनक इसकी वो नाक चढ़ाये
बूढ़ी जेठानियों को सांप लोटता जाये
देवर जो सुने छेड़ के बोले वो हाय-हाय
सुन के ननद वक़्त के पहले ही घबराये
ससुराल में यूँ आग़ लगाती हैं चूड़ियाँ













अब के साल सावन में जब घटाएं छायेंगी - डॉ. मुकेश पाण्डेय

अब के साल सावन में जब घटाएं छायेंगी
हम भी अपने हाथो से मैकदा सजायेंगे 
तेरी याद के सागर दोस्तों से टकराकर 
बेवफा ये सोचा है हम तुझे भुलायेंगे 


हमको आश्ना कहदे अहदे दिलरुबा कहदे 
बेरूख़ी से अच्छा है हमको तू बुरा कहदे 
तुझसे प्यार करते हैं हम भी तुझपे मरते हैं 
हम भी हाथों से तेरी आरती उतारेंगे 


तू ही मेरी मंज़िल है मेरी जां  मेरा दिल है 
जिन्दगी समन्दर है और तू ही साहिल है 
प्यार की कहानी है मेरी जिंदगानी है 
पी के तेरी आँखों से हम भी लड़खड़ाएँगे 

तुम से हम रूठकर अब किधर जायेंगे - डॉ. मुकेश पाण्डेय

तुम से हम रूठकर अब किधर जायेंगे
ग़म में डूबे रहेंगे या मर जायेंगे
अब तो भाता नहीं ये विरानापन
अब तो साये से भी हम डर जायेंगे


वस्ल की आरज़ू अपने दिल में लिए
जबकि अपना तुम्हे हम बना ही लिए
ये दिल मेरा तड़प रहा एक ज़माने से
आ भी जाओ सनम तुम बहाने से
मैं मिलूंगा वहां वो जिधर जायेंगे


जिन्दगी इस जहाँ की फ़क़त चार दिन
कैसे बीतेगी रातें सनम तेरे बिन
काट कर मांगते हैं वो बाजु मेरा
फ़िर भी वो कहते नहीं तुम हो मेरा
उनके कदमो में लेके हम सर जायेंगे


है तकलीफ़ मुझे अब ज़माने से क्या
ज़िन्दगी तेरे कदमो में आने से क्या
कर दिया हालत ने रुस्वा बहुत
आदमी था बात का सच्चा बहुत
देखके तुझ को हम लड़खड़ा जायेंगे

श्री गुण कमलानने - डॉ. मुकेश पाण्डेय

शतनाम प्रक्ष्वामी ,श्री गुण कमलानने
यस्य सस्य दुर्गा सती प्रीता
अनन्ता भवानी , श्री गुण कमलानने


साध्वी सती भवप्रीता भवानी
आर्यदुर्गा चन्द्र घंटा महारानी
चित्तरूपा चितिदानी ,श्री गुण कमलानने


आदि अनादि अनामय अविनाशी
अमल अनंत अज आनंद राशी
महिषासुर नाशिनी ,श्री गुण कमलानने


तवापर्णे कर्णे  विशति मनुवर्णे
निरतंको रंको विहरति हर्णे
मदियोग्यं त्यागिनी ,श्री गुण कमलानने