मंगलवार, 18 अगस्त 2015
मैं जिसे ढूँढ़ता था मुझे मिल गयी - डॉ. मुकेश पाण्डेय
उसको देखा तो दिल की कली खिल गयी
मैं जिसे ढूँढ़ता था मुझे मिल गयी
वो जो कल तक नज़र के उजालों में थी
मेरे ख्वाबों में थी और ख़्यालों में थी
मेरी हर एक तमन्ना के दामन में थी
मेरी सांसों में थी दिल के धड़कन में थी
आज वो प्यार के एक हसीं मोड़ पर
मुझसे टकरा गयी -मेरे पास आ गयी
पास आई तो दिल की कली खिल गयी
मैं जिसे ढूँढ़ता था मुझे मिल गयी
![]() |
| Dr.Mukesh Pandey |
मैंने गीतों में अपने सजाया जिसे
और ग़ज़ल की तरह गुनगुनाया जिसे
वो मेरी सोच में रंग भरती रही
रूह मेरी उसे याद करती रही
आज पहली मुलाक़ात में इस तरह
उसने डाली नज़र ऐसे देखा इधर
हर तरफ़ प्यार की चांदनी खिल गयी
मैं जिसे ढूँढ़ता था मुझे मिल गयी
क्यों न मैं आज से उसको अपना कहूँ
जागते में जो देखा वो सपना कहूँ
हीर की तरह जो मुझसे टकराई है
मुझको राँझा समझकर क़रीब आई है
आख़िर उसने मुझे ये बता ही दिया
उसका सपना हूँ मैं- उसका अपना हूँ मैं
आज दोनों के दिल की कली खिल गयी
मैं जिसे ढूँढ़ता था मुझे मिल गयी
चांदनी घुल गयी है हंसी रूप में
या खड़ी है कोई जलपरी धूप में
वो जो मुस्काये सावन की बरसात में
आग लग जाये भींगी हुई रात में
दिल ये कहता है जलवों में खो जाऊं मैं
उसके बाँहों के झूलों में सो जाऊं मैं
ये जो सोचा तो दिल की कली खिल गयी
मैं जिसे ढूँढ़ता था मुझे मिल गयी
सोमवार, 17 अगस्त 2015
ये माई तुही सबकर महतरिया , दया के नज़रिया फ़ेर ना - डॉ. मुकेश पाण्डेय
खोल ममता के तू दुअरिया -आईल बाटे तोहरो पुजरिया
दया के नज़रिया फ़ेर ना
ये माई तुही सबकर महतरिया , दया के नज़रिया फ़ेर ना
पटन देवी पटना में तू ही ,डुमरेजनी डुमराँव में
आरा में माँ आयरन देवी,महथिन बिहियां गाँव में
मुजियर में मंगला रानी, नटवार में भलुनी भवानी
दरस के उठे लहरिया ना
ये माई तुही सबकर महतरिया , दया के नज़रिया फ़ेर ना
ये माई तुही सबकर महतरिया , दया के नज़रिया फ़ेर ना
मुंडेश्वरी तू ही कैमूर में -कामाख्या गहमर में
बरमाईन बलिया बसंतपुर या देवी मईहर में
शंकरपुर में तू भगवती - सैयादियर में सती
तू ले ल हमरो ख़बरिया न
ये माई तुही सबकर महतरिया , दया के नज़रिया फ़ेर ना
विंध्यवासिनी विंध्याचल,वैष्णो देवी कश्मीर में
क्षिणमस्तिका रजरप्पा देवी माई सिरियापुर में
तू हरेलू सगरो क्लेश - बात कहलें पाण्डेय मुकेश"
दिवेश"ख़ातिर खोल केवड़िया ना
ये माई तुही सबकर महतरिया , दया के नज़रिया फ़ेर ना
शेरवाली माई अइनी रउरे दुआरी - डॉ. मुकेश पाण्डेय
शेरवाली माई अइनी रउरे दुआरी
दर्शन के दान दे दीं जान के भिखारी
हारेलू कलेश मईया भक्तन के क्षण में
सबका के छोड़ अइनी रउरे शरण में
जल्दी से आजा चढ़के शेर के सवारी
दर्शन के दान दे दीं जान के भिखारी
![]() |
| Dr.Mukesh Pandey |
रउरा प्रवीण बुद्धि हीन हम भारी
बानी अनबुझ बुझीं हाम्रो लाचारी
मुर्ख बेटा के अधिका मानली मतारी
दर्शन के दान दे दीं जान के भिखारी
सुर नियन लुर ना कबीर नियन बानी
तुलसी नियन ये माई हम नईखीं ज्ञानी
पाण्डेय मुकेश बाड़ें गँवार अनाड़ी
दर्शन के दान दे दीं जान के भिखारी
करेलू तू जग के रखवाली - तू ही माँ दुर्गा काली हो {भोजपुरी देवीगीत}- डॉ. मुकेश पाण्डेय
तू ही साध्वी सती भवानी- आर्या दुर्गा महारानी
तू ही हउ थावे वाली हो
करेलू तू जग के रखवाली - तू ही माँ दुर्गा काली हो
पटन देवी पटना में तू ही ,डुमरेजनी डुमराँव में
आरा में माँ आयरन देवी,महथिन बिहियां गाँव में
मुजियर में मंगला रानी, नटवार में भलुनी भवानी
तू ही मुण्डमाली हउ हो
करेलू तू जग के रखवाली - तू ही माँ दुर्गा काली हो
मुंडेश्वरी तू ही कैमूर में -कामाख्या गहमर में
बरमाईन बलिया बसंतपुर या देवी मईहर में
शंकरपुर में तू भगवती - सैयादियर में सती
तू ही माँ खप्परवाली हो
करेलू तू जग के रखवाली - तू ही माँ दुर्गा काली हो
विंध्यवासिनी विंध्याचल,वैष्णो देवी कश्मीर में
क्षिणमस्तिका रजरप्पा देवी माई सिरियापुर में
तू हरेलू सगरो क्लेश - बात कहलें पाण्डेय मुकेश"
तू ही कलकत्ता वाली हो

लग रहा जैसे कि कोई वाद्य हूँ मैं - डॉ. मुकेश पाण्डेय
लग रहा जैसे कि कोई वाद्य हूँ मैं
और मेरे तार कोई छेड़ता है !
कौन है जो मीड़ मेरी है सजाता ?
कौन मेरे सुरों को मुझसे गवाता
गीत में है शब्द मेरे,भाव मेरे ,
किन्तु इसके पार्श्व में है शक्ति कोई
वह जगाती है सुयश अन्तः करण का,
और मैं सब श्रेय लेता जा रहा हूँ
एक अभिनेता-सरीखा जी रहा हूँ
जो मुझे वरदान है वह दे रहा है
माध्यम से अधिक मुझको कुछ न समझो
एक कल्पित वाद्य हूँ,बस बज रहा हूँ
याचना - डॉ. मुकेश पाण्डेय
देवि अपने वाध्य से परिचय कर दो
काव्य के सुर,राग में मैं बजा पाऊँ
तुम मुझे इस यंत्र के सब गुर बता दो
देवि अपने वाध्य से परिचय कर दो
भाव कैसे जागते हैं
हृदय की अनुगूँज कैसे गीत में निज ढालते हैं
मीड़ क्या वीणा की ,गुरु-मन्त्र इसका तुम सीखा दो
देवि अपने वाध्य से परिचय कर दो
साधना, आराधना की विद्या से -
अवगत नहीं मैं
भाव,भाषा,व्याकरण के शिल्प का
अधिपति नहीं मैं
मैं तुम्हारा बन पुजारी,कौन से नैवेद्य लाऊँ ?
तुम्हीं बतलाओ तुम्हारा अर्घ्य मैं कैसे चढ़ाऊँ ?
स्वयं निज अभ्यर्थना के श्लोक तुम मुझको सुना दो
देवि अपने वाध्य से परिचय कर दो
साधना में सुगति दो तुम,
सुमति दो चिंतन-क्षणों को
मिल सके पहचान मुझको
सम्मिलित हूँ जब गणों में
ग्रहण कर मुझको किसी वरदान का धारक बना दो
गात के ढीले पड़े सब तार मेरे झनझना दो
देवि अपने वाध्य से परिचय कर दो
सदस्यता लें
संदेश (Atom)