शनिवार, 22 अगस्त 2015

साईं भजन बाई अनूप जलोटा



sai bhajan by anup jalota 
Singer & Music : Anup Jalota 
Lyrics : Dr.Mukesh Pandey  & Anup Jalota 
 
साईं भजन बाई अनूप जलोटा 
   स्वर व संगीत : अनूप जलोटा 
गीत : डॉ मुकेश पाण्डेय व  अनूप जलोटा 

ऐसी दीवानी हुई मैं राधा, मनमोहन मनभावन की - डॉ. मुकेश पाण्डेय

सोना सोना -सोना सोना ,तेरा रूप है सलोना 
         जैसे छाई घटा हो सावन की 
ऐसी दीवानी हुई मैं राधा,  मनमोहन मनभावन की 

तू ही गवईया है तू ही बजईया,     अधरों पे तेरी ये वंशी 
जाऊं जिधर मुझे खिंच ही लाये बस में बसईया ये वंशी 
तू है दीनदयाल, नन्दलाल तू गोपाल 
तुझे रहती है सुध बृजबालन की 
ऐसी दीवानी हुई मैं राधा,  मनमोहन मनभावन की 

तेरे ही रंग में रंगी हूँ मैं गिरधर ,छोड़ दिया जग सारा 
तेरे ही प्यार में जोगन बनी  हूँ लेके ये मन इकतारा 
पाण्डुरंग -पाण्डुरंग तू मुरारी मुकुंद 
मुझे तेरी चाहत तुझे माखन की 
ऐसी दीवानी हुई मैं राधा,  मनमोहन मनभावन की 

दिल हो मेरा ये कदम्ब की डाली,  मुरली बजे तेरी इसमें 
या फ़िर ये बन जाये दर्पण सरीखा, सूरत सजे तेरी इसमें 
चाहे शेष या विशेष ,हो दिवेश" या मुकेश"
सभी मांगे धूलि तेरे चरणन की 
ऐसी दीवानी हुई मैं राधा,  मनमोहन मनभावन की 


तू झूम झूम के साक़ी मचल मचल के पिला - डॉ. मुकेश पाण्डेय

तू झूम झूम के साक़ी  मचल मचल के पिला 
शराब फिर मुझे सागर बदल बदल के पिला 

शराबखाने में हंगामा क्या ज़रूरी है 
सम्हल सम्हल के पिए हम सम्हल सम्हल के पिला 

बसंती धूप में जैसे की वर्फ़ पिघले है 
नशे के आँच में तू भी पिघल पिघल के पिला 

ये तेरा रिन्द बड़ी मुद्द्तों से प्यासा है 
हदे शराब से आगे निकल निकल के पिला 

वाया पाण्डेयपुर चौराहा {फोटो }

डॉ मुकेश पाण्डेय

INDYA RECORDS PRESENTS
ALBUM: VAYA PANDEYPUR CHAURAHA
MUSIC & LYRICS : DR. MUKESH PANDEY

माँ का लिहाज़ बाप की इज़्ज़त नहीं रही - डॉ. मुकेश पाण्डेय

माँ का लिहाज़ बाप की इज़्ज़त नहीं रही 
बच्चों में बात सुनने की आदत नहीं रही 

मिलने न आये ख़त न लिखे फोन तो करे 
क्या उसके पास इतनी भी फ़ुरसत नहीं रही 

है मालिकों के पास खज़ाने भरे हुवे 
मेहनतकशों के वास्ते उज़रत नहीं रही 

ये कैसी चांदनी है कहीं दिलकशी नहीं 
ये कैसी धूप है कोई शिद्द्त नहीं रही 

पंडित हो मौलवी हो गवर्नर हो या वजीर 
इस दौर में किसी की भी वक़्वत नहीं रही 

बच्चों के बच्चे जब से बड़े हो गए मुकेश"
मेरे ही घर में मेरी ज़रूरत नहीं रही 

बिछड़ की फिर तुझे तेरी ख़बर न आये कभी - डॉ. मुकेश पाण्डेय

बिछड़ की फिर तुझे तेरी ख़बर न आये कभी 
मैं इंतज़ार करूँ और सहर न आये कभी 

हजार चाहूँ मगर मैं तुझे भुला न सकूँ 
ख़ुदा  करे की मुझे ये हुनर न आये कभी 

ये सोचता हूँ कि क्यों तेरे रु-ब-रु होकर 
मेरा वुजूद मुझे भी नज़र न आये कभी 

बरहना-सर जहाँ फिरती है आरजू मेरी 
तेरे नसीब में वो दोपहर न आये कभी 

विसाल कुछ भी नहीं मर्गे-आरज़ू के सिवा 
मेरे दुआ में इलाही असर न आये कभी 

किसी ने देखी भी है मंजिलें-जुनूँ अब तक 
जो तुझको ढूंढ़ने निकले वो घर न आये कभी 

जो दोस्त मिला है तुझको ही पूछता है मुकेश "
नज़र में फिर तेरा नक्शा उतर न आये कभी  

हसीन ख्वाबों में - डॉ. मुकेश पाण्डेय

तुझे मैं अपना नहीं सकता 
मगर इतना भी क्या कम है 
कि कुछ मुद्दत 
हसीन ख्वाबों में रहकर 
जी लिया मैंने