शनिवार, 22 अगस्त 2015

माँ का लिहाज़ बाप की इज़्ज़त नहीं रही - डॉ. मुकेश पाण्डेय

माँ का लिहाज़ बाप की इज़्ज़त नहीं रही 
बच्चों में बात सुनने की आदत नहीं रही 

मिलने न आये ख़त न लिखे फोन तो करे 
क्या उसके पास इतनी भी फ़ुरसत नहीं रही 

है मालिकों के पास खज़ाने भरे हुवे 
मेहनतकशों के वास्ते उज़रत नहीं रही 

ये कैसी चांदनी है कहीं दिलकशी नहीं 
ये कैसी धूप है कोई शिद्द्त नहीं रही 

पंडित हो मौलवी हो गवर्नर हो या वजीर 
इस दौर में किसी की भी वक़्वत नहीं रही 

बच्चों के बच्चे जब से बड़े हो गए मुकेश"
मेरे ही घर में मेरी ज़रूरत नहीं रही 

बिछड़ की फिर तुझे तेरी ख़बर न आये कभी - डॉ. मुकेश पाण्डेय

बिछड़ की फिर तुझे तेरी ख़बर न आये कभी 
मैं इंतज़ार करूँ और सहर न आये कभी 

हजार चाहूँ मगर मैं तुझे भुला न सकूँ 
ख़ुदा  करे की मुझे ये हुनर न आये कभी 

ये सोचता हूँ कि क्यों तेरे रु-ब-रु होकर 
मेरा वुजूद मुझे भी नज़र न आये कभी 

बरहना-सर जहाँ फिरती है आरजू मेरी 
तेरे नसीब में वो दोपहर न आये कभी 

विसाल कुछ भी नहीं मर्गे-आरज़ू के सिवा 
मेरे दुआ में इलाही असर न आये कभी 

किसी ने देखी भी है मंजिलें-जुनूँ अब तक 
जो तुझको ढूंढ़ने निकले वो घर न आये कभी 

जो दोस्त मिला है तुझको ही पूछता है मुकेश "
नज़र में फिर तेरा नक्शा उतर न आये कभी  

हसीन ख्वाबों में - डॉ. मुकेश पाण्डेय

तुझे मैं अपना नहीं सकता 
मगर इतना भी क्या कम है 
कि कुछ मुद्दत 
हसीन ख्वाबों में रहकर 
जी लिया मैंने 

मेरे गांव में- डॉ. मुकेश पाण्डेय

आज मसीहा नहीं है 
पहुंचे जो मेरे गांव में 
नफरत की आँधी 
उड़ा रही 
स्तम्भों को मेरे गांव में 
रिश्तों का कोई मेल नहीं 
अपना अपनों से कतराता 
देखो मेरे गांव में 
आठ लोग 
चूल्हे चार 
इक बस्ती सरहदें हजार 
मध्य आँगन में 
उठ जाती है 
दीवारें मेरे गांव में 
दादी जब मसले कहती है 
खेतों की फसलें रोती  हैं
डाल कोई ले जाता है 
जड़ को कोई खोदे 
बाग़ बग़ीचे तक रोते  हैं  
बेबस मेरे गांव में।  











हम जेकरा ख़ातिर जरत रहनी दिया लेखा - {भोजपुरी ग़ज़ल }- डॉ. मुकेश पाण्डेय

हम जेकरा ख़ातिर जरत रहनी दिया लेखा 
उ हमके छोड़ गईल बाटे हाशिया लेखा 

सजा के पलकन पर अपना नुमाइशी आंसू 
उठाके घुमतानी हम ताज़िया लेखा 

हमार उनका से रिश्ता बहुत क़रीबी बा 
हम उनका देह से वाकिफ़ बानी तौलिया लेखा 

अदब के शहर में कालीन के ज़माना बा 
पड़ल बानी हम ग़ालिब के बोरिया लेखा 

कोयल बोले भा गौरैया अच्छा लागेला - {भोजपुरी ग़ज़ल }- डॉ. मुकेश पाण्डेय

कोयल बोले भा गौरैया अच्छा लागेला 
अपना गावं में सब कुछ भैया अच्छा लागेला 

तहरा आगे माई मौसी जईसन लागेले 
तहरा गोद  में गंगा मईया अच्छा लागेला 

कउवा के आवाज़ भी चिट्ठी जईसन लागे 
गाछ पर बईठल एक गवईया अच्छा लागेला 

माया मोह बुढ़ापा में ढेर बढ़ जाला 
लइकाई में एक रुपइया अच्छा लागेला 

खुदे डांटस खुदे लगावस छाती से 
प्यार में उनकर ई रवैया अच्छा लागेला 




सजन हम भूल गईनी ई बात - {भोजपुरी गीत }- डॉ. मुकेश पाण्डेय

तू अम्बर के आँख के तारा , हमरो छोट बा हाथ
सजन  हम भूल गईनी ई बात 

तोहके सारा मन से चहनी ,चहनी  सारा तन से 
अपना पूरा पन  से चहनी ,अउर अधूरा पन  से 
पानी के एक बूँद कहाँ ,कहाँ भरल बरसात 
सजन  हम भूल गईनी ई बात 

जनम-जनम हम माँगेब तोहके,तू हमके ठुकरइह
हम माटी में मिल जाईब त,      तू माटी हो जइह 
लहर के आगे का बाटे छोट तिनका के अवक़ात 
सजन  हम भूल गईनी ई बात देखनी हम 

तहरे ओरी  देखनी हम ,      ना अपना ओर देखा 
जब जब बढ़े चहनी पांव से लिपटल लछुमन रेखा 
हमहू अपना साथ ना रहनी ,दुनियाँ तहरा साथ 
सजन  हम भूल गईनी ई बात