शनिवार, 22 अगस्त 2015

हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण की हाला - डॉ. मुकेश पाण्डेय


हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण की हाला
ऐसी हाला पी पी करके, चला चले मतवाला

राधा जैसी बाला और वृन्दावन का ग्वाला
ऐसा ग्वाला मुरली मनोहर जपो कृष्ण की माला

हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण ……….

हरे कृष्ण का जप हो और हरे कृष्ण की माला
देव ज्योती से ह्रदय शुद्ध हो, नीकले मन की ज्वाला
हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण ……….

कृष्ण की धुन में  तन हो, और हरे कृष्ण में  मन हो
ऐसे तन मन के मन्दिर में , कृष्ण डाले हाला
हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण ……….

हरेकृष्ण में  बल हैं, कृष्ण जल और थल है
ऐसे जल थल नभ से पी लो, नारायण की हाला
हरी नाम का प्याला हरे कृष्ण ……….


गायक : अनूप जलोटा 
गीत : डॉ मुकेश पाण्डेय 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें